28वें सरदार पंडा बने अजीतानंद, विधि-विधान से हुई ताजपोशी
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास में गुरुवार को एक आैर अध्याय जुड़ गया. 46 वर्षों के बाद बाबा मंदिर में पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरदार पंडा की ताजपोशी की गयी. अजीतानंद ओझा बाबा मंदिर के 28वें सरदार पंडा के रूप में गद्दी पर बैठे. अब बाबा मंदिर की परंपरा को […]
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास में गुरुवार को एक आैर अध्याय जुड़ गया. 46 वर्षों के बाद बाबा मंदिर में पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरदार पंडा की ताजपोशी की गयी. अजीतानंद ओझा बाबा मंदिर के 28वें सरदार पंडा के रूप में गद्दी पर बैठे. अब बाबा मंदिर की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सरदार पंडा की देखरेख में पूजा पद्धति को संचालित किया जायेगा.
बाबा मंदिर में सरदार पंडा की ताजपोशी के लिए गुरुवार को भव्य आयोजन किया गया. सुबह छह बजे से यह कार्यक्रम शुरू किया गया. सबसे पहले सरदार पंडा अजीतानंद ओझा अपने निजी आवास से सैकड़ों लोगों के साथ जयकारा लगाते हुए बाबा मंदिर पहुंचे. मंदिर में चंद्रकूप पर विधिवत उनका मुंडन हुआ. इसके बाद सरदार पंडा को चंद्रकूप के जल से महास्नान कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. इसी क्रम में उन्हें गंगा सहित अलग-अगल सात नदियों व समुद्र के जल से महास्नान कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










