डायन प्रताड़ना की शिकार महिला को गांव वापस लाने की पहल
मोहनपुर : प्रखंड के तेलभंगा बुढीयारी गांव की एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने व मारपीट के बाद पीड़िता ने घर छोड़ दिया है. वह एक महीने से दूसरे गांव में शरण ली हुई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद बीडीओ शैलेंद्र कुमार रजक तेलभंगा बुढीयारी गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर […]
मोहनपुर : प्रखंड के तेलभंगा बुढीयारी गांव की एक महिला को डायन कहकर प्रताड़ित करने व मारपीट के बाद पीड़िता ने घर छोड़ दिया है. वह एक महीने से दूसरे गांव में शरण ली हुई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद बीडीओ शैलेंद्र कुमार रजक तेलभंगा बुढीयारी गांव पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पीड़िता को गांव वापस लाने व इज्जत के साथ समाज में रहने के लिए पहल करने पर जोर दिया.
बीडीओ ने कहा कि डायन प्रताड़ना एक अंधविश्वास है. किसी को भी डायन कहने पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया जायेगा तथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीण इस प्रकार के अंधविश्वास से बचें और लोगों को भी इससे बचने के प्रति जागरूक करें. बताते चलें कि उक्त डायन प्रताड़ना के मामले में गांव के लालजी यादव पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










