पति की हत्या की आरोपित पत्नी को सश्रम आजीवन कारावास

Updated:
विज्ञापन

देवघर : सेशन जज चार लोलार्क दुबे की अदालत में तीन हत्या आरोपितों को दोषी पाकर सश्रम आजीवन कारावास की सजा भरी अदालत में सुनायी गयी. सजा पाने वालों में मृतक रुबीसन मरांडी की पत्नी अलोनी मुर्मू के अलावा धनेश्वर सोरेन व पानेश्वर सोरेन हैं. पति की हत्या… अलोनी मुर्मू सारठ थाना के कुरूमटांड़ व […]

विज्ञापन

देवघर : सेशन जज चार लोलार्क दुबे की अदालत में तीन हत्या आरोपितों को दोषी पाकर सश्रम आजीवन कारावास की सजा भरी अदालत में सुनायी गयी. सजा पाने वालों में मृतक रुबीसन मरांडी की पत्नी अलोनी मुर्मू के अलावा धनेश्वर सोरेन व पानेश्वर सोरेन हैं.

पति की हत्या…
अलोनी मुर्मू सारठ थाना के कुरूमटांड़ व धनेश्वर सोरेन व पानेश्वर सोरेन चकनावाडीह गांव के रहने वाले हैं. न्यायालय ने प्रत्येक आरोपितों को दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना की राशि अदा न करने पर एक साल की सामान्य कैद काटनी होगी. अर्थदंड की राशि मृतक के दो मासूम पुत्रों राजू मरांडी व राजमोहन मरांडी को देने का आदेश दिया. इतना ही नहीं दोनों बच्चों के पुनर्वासन के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक एसपी सिन्हा व बचाव पक्ष से राणा प्रताप सिंह ने पक्ष रखे. अभियोजन पक्ष से कुल सात लोगों की गवाही दी गयी. यह मुकदमा मृतक के पुत्र राजू मरांडी ने दर्ज कराया था.
कैसे घटी थी घटना : दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सारठ थाना के कुरूमटांड़ निवासी रुबीसन मरांडी की हत्या गले में रस्सी लगाकर बीते 25 मई 2015 को कर दी गयी थी. साथ ही शव को एक वृक्ष की डाली से कुदरूम की रस्सी से लटका दिया था. रूबीसन मरांडी की पहली पत्नी की मौत हो गयी थी. इसके बाद उन्होंने अलोनी मुर्मू से दूसरी शादी रचा ली थी. शादी के बाद दो बच्चे भी हुए, लेकिन परिवार में विवाद होने के कारण उनकी पत्नी चकनवाडीह में एक रिश्तेदार के यहां चली गयी जहां प्रतिदिन रुबीसन आया जाया करता था. घटना के दिन नहीं लौटा तो पता चला कि उनकी हत्या कर दी गयी है. मृतक के पुत्र ने सारठ थाना में कांड संख्या 111/2015 दर्ज कर भादवि की धारा 302, 34 लगायी गयी. पुलिस ने अनुसंधान कर आरोप पत्र दाखिल किया. पश्चात ट्रायल के लिए सेशन कोर्ट भेजा गया जहां पर सुनवाई के बाद उम्रकैद की सजा सुनायी.
सेशन जज चार लोलार्क दुबे ने सुनाया फैसला
रूबीसन मरांडी की हत्या कर शव को वृक्ष से लटका दिया था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola