दो ऑटो की भिड़ंत में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना. झौसागढ़ी के रहनेवाले थे गणेश देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर डढ़वा नदी के समीप की घटना अहले सुबह करीब 4:30 बजे बहन को ट्रेन पकड़ाने जसीडीह जा रहा था गणेश देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर डढ़वा नदी के समीप रविवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे दो ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना […]

विज्ञापन

दुर्घटना. झौसागढ़ी के रहनेवाले थे गणेश

देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर डढ़वा नदी के समीप की घटना
अहले सुबह करीब 4:30 बजे बहन को ट्रेन पकड़ाने जसीडीह जा रहा था गणेश
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर डढ़वा नदी के समीप रविवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे दो ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. घटना में एक ऑटो पर सवार नगर थाना क्षेत्र के राममंदिर रोड झौसागढ़ी निवासी गणेश गुप्ता (35) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गणेश की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
इसके बाद परिजन गणेश को लेकर मेधा सेवा सदन कुंडा पहुंचे, जहां कुछ देर तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना की पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के मुताबिक घटना के पूर्व गणेश अपनी बहन समेत उसके दोनों बच्चों को ऑटो से लेकर ट्रेन पकड़ाने जसीडीह जा रहा था. उसी दौरान डढ़वा नदी पुल के पार सामने से आ रही एक ऑटो ने उसके ऑटो में धक्का मार दिया. घटना में सिर्फ गणेश को ही गंभीर चोट लगी थी, जबकि उसके बहन व भांजे बाल-बाल बच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola