तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिमरिया के कसारी पंचायत में तालाब में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई, युवक खेत में सिंचाई का काम कर रहा था तभी अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई.
सिमरिया (चतरा): थाना क्षेत्र के कसारी पंचायत के सिंदरीबार गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान पप्पू उरांव (31 वर्ष), पिता धनराज उरांव के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार युवक तालाब में पंप सेट मशीन लगाकर धान के खेत में पटवन का कार्य कर रहा था. इसी दौरान वह मशीन खोलने के लिए गया. तभी अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया. मौके पर मौजूद पत्नी ने पति को पानी में डूबता देख शोर मचाना शुरू किया. आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. इधर, युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










