विद्यालय भवन में लगे तड़ित चालक ले भागे चोर

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी

सिमरिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदले से चोरों ने तड़ित चालक चोरी कर लिया है. इस मामले में प्रधानाध्यापिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

सिमरिया (चतरा): थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदले में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय भवन में लगे तड़ित चालक की चोरी कर ली. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका नीतू कुमारी ने थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बुधवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक अपने घर चले गये थे. गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर देखा गया कि भवन के ऊपर लगा तड़ित चालक गायब है. उन्होंने बताया कि तड़ित चालक चोरी होने से बारिश के मौसम में विद्यालय में वज्रपात का खतरा बना रहेगा. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने प्रभारी बीइईओ को भी तड़ित चालक चोरी होने की सूचना देते हुए लिखित आवेदन दिया है.




विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola