जान जोखिम में डालकर नाला पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, सड़क-पुल की आस में ग्रामीण

नाला पार कर स्कूल जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network
लावालौंग के पोटम गांव में पुल न होने से बच्चे उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं. ग्रामीण प्रशासन से सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं.
लावालौंग (चतरा): प्रखंड के हेडूम पंचायत अंतर्गत पोटम गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. गांव तक पहुंचने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही बरसाती नाले पर पुल का निर्माण कराया गया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटम में पढ़ने वाले बच्चे रोजाना उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं. बरसात के मौसम में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क और पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष उठाई जाती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. स्थानीय लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क एवं पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी से निजात मिल सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










