सिमरिया थाना प्रभारी सस्पेंड

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सिमरिया थाना प्रभारी सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने सिमरिया थाना प्रभारी मानव मयंक को सस्पेंड कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई विष्णु हत्याकांड मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में हुई है.

विज्ञापन

चतरा. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने सिमरिया थाना प्रभारी मानव मयंक को सस्पेंड कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई विष्णु हत्याकांड मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में हुई है. फिलहाल पुलिस अवर निरीक्षक राजू राणा को प्रभार दिया गया है. बता दें कि टंडवा थाना क्षेत्र के लेंबुआ गांव निवासी भुनेश्वर साहू उर्फ विशुन साव हत्याकांड मामले में सिमरिया थाना क्षेत्र के सबानो गांव निवासी रामविलास राम व विजय राम को तीन फरवरी को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद हत्याकांड में शामिल होने का दबाव बनाया. इनकार करने पर बेरहमी से पिटाई की गयी. छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग की गयी. जब काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे तो दोनों को छोड़ दिया गया. इसके बाद कई दिनों तक उनका इलाज चला. दोनों ने डीआइजी व एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए थाना प्रभारी मानव मयंक के अलावा अमर कुमार, आलोक कुमार सहित दो पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया था. साथ ही कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद मामला की जांच कर कार्रवाई की गयी. हालांकि इस संबंध में एसपी से बात नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola