मांडू पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 25 Nov 2025 8:26 PM

विज्ञापन

सिमरिया पुलिस के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त उमेश गंझू के चोरबोरा गांव स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

सिमरिया. रामगढ़ जिला के मांडू (कुजू) पुलिस ने सिमरिया पुलिस के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त उमेश गंझू के चोरबोरा गांव स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार डुगडुगी बजाकर चिपकाया गया. साथ ही न्यायालय या थाना में सरेंडर करने की चेतावनी दी. सिमरिया थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि उमेश के विरुद्ध मांडू थाना कांड संख्या 125/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, तब से वह फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया. समय सीमा के अंदर सरेंडर नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola