रामनवमी को लेकर सदर अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल

मनवमी को देखते हुए सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध इमरजेंसी सेवाएं की जांच की गयी.
चतरा. रामनवमी को देखते हुए सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध इमरजेंसी सेवाएं की जांच की गयी. खास कर मरीजों को गंभीर स्थिति में दी जाने वाली एसएनसीयू सुविधा, ऑक्सीजन प्लांट के अलावा सभी आवश्यक उपकरण को एक्टिव मोड में रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार व डीएस डॉ मनीष लाल के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल लाने, स्ट्रेचर से उपचार के लिए एसएनसीयू में भर्ती करते हुए ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन देने की प्रक्रिया का रिहर्सल किया गया, जिसमें सभी उपकरण दुरुस्त पाये गये. मॉक ड्रिल में डॉ शंकर बिरूआ, अस्पताल प्रबंधक कुश कुमार, स्टाफ इंचार्ज जोजिना मिंज समेत कई शामिल थे.
इटखोरी में चहुंओर लहरा रहा है महावीरी ध्वज
इटखोरी. इटखोरी में चहुंओर महावीरी ध्वज लहरा रहा है. सड़क किनारे के सभी घरों को भगवान ध्वज से सजा दिया गया है. इसके अलावा 50 फीट ऊंचा ध्वज लगाया गया है. गली-मुहल्ले में युवक तलवार व लाठी खेलने का अभ्यास कर रहे हैं. इटखोरी प्रखंड रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष टुन्नी सिंह व कोषाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि सभी वर्ग के लोग उत्साह के साथ मदद कर रहे हैं. रामनवमी में अखाड़ों द्वारा झांकी निकाली जायेगी. बेहतर झांकी को पुरस्कृत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




