ePaper

दुर्गा पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

Updated at : 21 Sep 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक

सदर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ जहूर आलम ने की, संचालन थाना प्रभारी विपिन कुमार ने किया. उपस्थित लोगों ने दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया. पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, पानी की व्यवस्था, महिला-पुरूष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार लगाने के निर्देश दिये गये. वहीं पार्किंग की व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं वॉलेंटियर की सूची थाना को सौंपने को कहा गया. एसडीओ ने दोनों समुदाय के लोगों से दुर्गा पूजा आपसी व भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की. त्योहार के दौरान अफवाहों से दूर रहने व किसी तरह के अफवाह फैलने पर थाना में सूचना देने की बात कही. थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हैं. असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी भी प्रकार माहौल खराब करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. पूजा के दौरान भड़काऊ व अश्लील गाना बजानेवाले दुर्गा पूजा समिति के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सीओ अनिल कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो, एसआई टीपू अंसारी, हरिश्चंद्र तिरवार, फिरदौस नाज, मुखिया गुड्डू दुबे, सीताराम यादव, गोविंद राम, अजय यादव, अभिषेक निषाद समेत दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व शांति समिति के लोग उपस्थित थे. इसके अलावा सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर थाना परिसर में भी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola