एक सप्ताह के अंदर परफॉरमेंस में सुधार लायें : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर परफॉरमेंस में सुधार लायें : डीडीसी

डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में शनिवार को डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मनरेगा, आवास व 15वीं वित्त की योजनाओं की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

चतरा. डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में शनिवार को डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें मनरेगा, आवास व 15वीं वित्त की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान वैसी पंचायत जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं पाया गया, उन्हें एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया गया. सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. डीडीसी ने केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्रता रखने वाले लाभुकों को देने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि योजनाओं को लक्ष्य के अनुसार कार्य पूरा नहीं करना धीमी कार्यशैली दर्शाता है, इस कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया.

सांसद ने किया विधायक कार्यालय का उदघाटन

प्रतापपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को विधायक कार्यालय खुला. उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह व विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सांसद ने कहा कि पदाधिकारी की लापरवाही से लोगों को दाखिल खारिज और रसीद नहीं कट रहा है. उन्होंने बीडीओ व सीओ को ग्रामीणों की समस्या समाधान करने का निर्देश दिया. रवैये में सुधार नहीं हुआ तो प्रजातांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप विरोध किया जायेगा. इसके बाद विधायक ने क्षेत्र से आये लोगो की समस्या सुनी. साथ ही ग्रामीणों द्वारा दी गयी समस्या से संबंधित आवेदन को समाधान करने के लिए बीडीओ व सीओ को सौंप दिया. विधायक ने कहा कि कार्यालय में महीने में दो दिन बैठ कर ग्रामीणों की समस्या सुन कर समाधान किया जायेगा. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, कपिल पासवान, सत्येंद्र पासवान, मोनिया मुखिया अमरेश सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष राणा, संतोष सिंह, कासिफ रजा सहित कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola