चतरा में 2.567 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते सिमरिया एसडीपीओ

Chatra News : पत्थलगड़ा क्षेत्र के सिरकोल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक से 2.567 किलो अफीम बरामद की है. बरामद नशे की कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दीनबंधू/ तस्लीम की रिपोर्ट 

Chatra News : चतरा जिले में पुलिस ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल इलाके से लगभग 13 लाख रुपये मूल्य की 2.567 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर मनीष मुंडा थाना क्षेत्र के बड़कीटांड खैरा गांव का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से तस्करी में प्रयुक्त एक आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की है. 

अफीम खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

इस संबंध में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अफीम की खेप लेकर पत्थलगड़ा से गिद्धौर की ओर जा रहा है. 

2.567 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया और सिरकोल इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को बाइक से जाते हुए रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 2.567 किलोग्राम अफीम बरामद हुई. बरामद अफीम की बाजार कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. 

अफीम सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था. साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. 

बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि पूछताछ से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने लोगों से भी नशा कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की.  

आरोपी जेल भेजा गया

छापेमारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार और प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola