रिम्स से नाबालिग बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरोपी युवक को भेजा गया जेल

विज्ञापन

: आरोपी युवक को भेजा गया जेल मयूरहंड. थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित तौर पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है. साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोईया धमना निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी राहुल दुब्बे ने बताया कि 13 वर्षीया लड़की के पिता ने 27 मई को थाना में आवेदन दिया था, जिसमें आरोप लगाया था कि मेरी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गयी. नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी इलाजरत मां के पास रांची स्थित रिम्स अस्पताल में मौजूद है. इसके बाद छापामारी दल ने रिम्स से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी दल में थाना प्रभारी राहुल दुब्बे के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कुशो महतो, महिला सहायक बल चांदनी कुमारी तथा अन्य पुलिस जवान शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola