वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गयी

Updated:
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व गरिमा पर जागरूकता शिविर

विज्ञापन

: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार व गरिमा पर जागरूकता शिविर चतरा/जोरी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सशक्तीकरण व गरिमा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. चतरा में यह शिविर मुख्य डाकघर के समीप आयोजित हुआ, जबकि जोरी में 90 दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम संपन्न हुआ. चतरा में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए पीएलवी लक्ष्मण कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार व सशक्तीकरण समाज की प्रगति और नैतिक मूल्यों का आधार है. उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को उपेक्षित महसूस नहीं होने देना चाहिए, बल्कि उनके अनुभव व ज्ञान का लाभ उठाना ही एक सशक्त समाज की पहचान है. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर पीएलवी मोहम्मद सनाउल्लाह, संजय कुमार, किशोर प्रसाद यादव, मधुसूदन यादव, संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. वहीं जोरी में आयोजित जागरूकता शिविर में पीएलवी गुड़िया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से वरिष्ठजनों का मान-सम्मान बनाये रखने और उनकी गरिमा का ख्याल रखने की अपील की. कार्यक्रम में कई ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola