15वें वित्त मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

15वें वित्त योजनाओं की समीक्षा, अभिलेख संधारण दुरुस्त रखने का निर्देश

विज्ञापन

15वें वित्त योजनाओं की समीक्षा, अभिलेख संधारण दुरुस्त रखने का निर्देश गिद्धौर. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी वेदवंती कुमारी ने सोमवार को गिद्धौर पंचायत भवन पहुंचकर 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों की योजना पंजी, कैश बुक तथा अभिलेख संधारण का अवलोकन किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने पंचायतों को स्वच्छ, हरा भरा एवं सुदृढ़ बनाने को लेकर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया .मौके पर मुखिया जगदीश यादव, निर्मला देवी, डेगन गंझु, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव, दिनेश भारती, पंचायत सचिव खुशबूलता, प्रियंका प्रिया, दिगंबर पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola