मतगणना से एक दिन पूर्व कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा ने की ईटखोरी मंदिर में पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 7:08 PM
इटखोरी : मतगणना से पहले कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर पहुंची. उन्होंने पूजा अर्चना कर अपने जीत की मन्नत मांगी. उसके बाद हनुमानजी का दर्शन कर सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऑल ईज वेल है, कहीं कोई शंका नहीं है. उन्होंने कहा कि देश […]
इटखोरी : मतगणना से पहले कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर पहुंची. उन्होंने पूजा अर्चना कर अपने जीत की मन्नत मांगी. उसके बाद हनुमानजी का दर्शन कर सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऑल ईज वेल है, कहीं कोई शंका नहीं है.
उन्होंने कहा कि देश को सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई नहीं है. देश सशक्त बने यही कामना करने आयी हूं, उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सीटों पर भाजपा जीतेगी.
इस मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जिप सदस्य दिलीप कुमार, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुनील राय, विकास सिंह, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल सिंह, सच्चु लाल आदि ने उनका अभिवादन किया. सबों ने उन्हें अग्रिम बधाई दी, प्रबंधन समिति द्वारा अन्नपूर्णा देवी को मां भद्रकाली की तस्वीर भेंट की गयी.
चतरा प्रत्याशी सुनील सिंह ने भी शीश नवाया
चतरा के भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद सुनील सिंह भी सोमवार देर रात मंदिर आये, मंदिर का द्वार बंद रहने के कारण वे बाहर से ही मां भद्रकाली के चौखट पर शीश झुकाकर मन्नत मांगी, उसके बाद चतरा प्रस्थान किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










