तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 8:22 PM

विज्ञापन

नंबर प्लेट के आधार पर ट्रेलर छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है

विज्ञापन

: नंबर प्लेट के आधार पर ट्रेलर छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित नागिनदाहा पुल के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार हंटरगंज बाजार निवासी रोशन कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना (28) पिता बिहारी गुप्ता की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर थाना लाया. साथ ही घटनास्थल पर गिरा ट्रेलर का नंबर प्लेट जब्त किया. नंबर प्लेट के आधार पर ट्रेलर छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है. हंटरगंज थाना प्रभारी ने कहा कि घटनास्थल से मिला नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है. मृतक के परिजन के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा. पेट्रोल लेने पंप जा रहा था युवक : घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रोशन बाइक में पेट्रोल भराने के लिए डुमरी जिया पेट्रोल पंप गया था. तेल लेने के बाद घर लौट रहा था. इस दौरान डोभी से चतरा की ओर जा रहे ट्रेलर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा. खोजबीन करने के दौरान पता चला कि ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी है. ट्रेलर कुछ दूर तक उसे घसीटा गया था, जिससे उसका चेहरा क्षत विक्षत हो गया. पुलिस ने शनिवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया. शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. वह अपने घर का सबसे छोटा पुत्र था. मुखिया बृजकिशोर सिंह, पंसस प्रतिनिधि चिंपू सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, जिप सदस्य सुरेश पासवान समेत अन्य लोग घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया. लगातार सड़क दुर्घटना से लोगों में आक्रोश : हंटरगंज व जोरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से लोगो में आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि नो इंट्री खुलते ही मालवाहक वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है. वाहन चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं घट रही है. लोगों ने जिला प्रशासन से लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola