एशियन फैब्रिक कंपनी में 34 प्रशिक्षुओं का चयन

रोजगार के महत्व व करियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी
चतरा. शहर के नयकी तालाब स्थित मां उमा पैलेस में शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में सिलाई मशीन ऑपरेटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. कौशल केंद्र फेस सोसायटी झारखंड स्टेट स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी से संचालित है. कार्यक्रम में एशियन फैब्रिक चेन्नई (तमिलनाडु) के एचआर आरून उपस्थित हुए. चयन प्रक्रिया के दौरान केंद्र के 34 प्रशिक्षुओं का चयन कंपनी में रोजगार के लिए हुआ. प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में केंद्र प्रबंधक दीपक झा, स्टेट प्लेसमेंट मैनेजर अनुष्का श्रेष्ठा व यूएनडीपी प्रतिनिधि संतोष चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने प्रशिक्षुओं को रोजगार के महत्व व करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक राजेश कुमार, एसएमओ प्रशिक्षक अर्चना कुमारी, संगीता कुमारी, प्रशिक्षक सुमन मुंडा, अजय कुमार के अलावा दीपक चौहान, पिंकी कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










