मुख्यमंत्री को 31 मिनट करना पड़ा इंतजार

सुनील सिंह के नामांकन में शामिल होने चतरा पहुंचे थे मुख्यमंत्री रघुवर दास चतरा : पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के नामांकन में शामिल होने आये चतरा पहुंचे सीएम रघुवर दास को 31 मिनट तक करना पड़ा इंतजार. समाहरणालय में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठ कर नामांकन का इंतजार करते रहे. सीएम दो बज […]
सुनील सिंह के नामांकन में शामिल होने चतरा पहुंचे थे मुख्यमंत्री रघुवर दास
चतरा : पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह के नामांकन में शामिल होने आये चतरा पहुंचे सीएम रघुवर दास को 31 मिनट तक करना पड़ा इंतजार. समाहरणालय में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठ कर नामांकन का इंतजार करते रहे. सीएम दो बज कर 24 मिनट में समाहरणालय में पहुंचे थे, जहां पूर्व से ही कई प्रत्याशी नामांकन कर रहे थे.
इससे सीएम को बाहर बैठना पड़ा. दो बजकर, 55 मिनट में जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष में प्रवेश किये, जहां उन्हें नामांकन प्रक्रिया के लिए तीन बज कर 50 मिनट तक रहना पड़ा. सीएम नामांकन कराने के बाद निर्वाचन कार्यालय से बाहर निकले. समाहरणालय गेट से बाहर निकलते वक्त वाहन से हाथ हिला कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया.
इसके बाद सीएम नाराज भाजपा नेता कालीचरण सिंह के आवास पर पहुंच एक घंटे तक रुक कर श्री सिंह की नाराजगी दूर करायी. साथ ही कई आश्वासन देते हुए पार्टी प्रत्याशी को सहयोग करने की बात कही. श्री सिंह ने सीएम को अपनी भावना से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से कई बिंदुओं पर बात हुई. घर आये मेहमान का स्वागत करना हमारा धर्म है.
सीएम को समाहरणालय से बाहर निकल कर कुछ दूर जाने के बाद राजेंद्र साव के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के विरोध में नारे लगाये, जिसको लेकर भाजपा व श्री साव के समर्थक आपस में उलझ गये. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों ने मामला शांत कराया. सीएम सड़क मार्ग से वापस रांची लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




