एक क्विंटल 70 किलो अफीम के डोडा जब्त, तस्कर फरार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:18 PM
टीम ने कोलकोले में वाहन जांच अभियान चलाया.
सिमरिया. लावालौंग पुलिस ने सोहावन जंगल के पास चार पाहिया वाहन से एक क्विंटल 70 किलो डोडा जब्त किया है. वहीं वाहन चालक फरार हो गया. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि लावालौंग के रास्ते डोडा लेकर एक वाहन गुजरने वाला है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कोलकोले में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान भूसाड़ गांव की ओर से तेज गति से आ रहे एक वाहन को रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी. पुलिस ने वाहन का पीछा किया. इस दौरान उक्त वाहन सोहावन जंगल के पास फंस गया, तब चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. वाहन की तलाशी के दौरान आठ बोरा में बंद डोडा जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा लावालौंग थाना के एसआई विधायक प्रसाद यादव व पुलिस के कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










