14.50 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:19 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान

विज्ञापन

कार्रवाई. पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया वाहन जांच अभियान 19 सीएच 2- प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी : 2.900 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल व 1200 नकद बरामद चतरा. हंटरगंज पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर गोसाईडीह के पास से 14 लाख 50 हजार की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर अनिल कुमार यादव चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिकिद गांव का रहने वाला है. उसके पास से 2.900 किलोग्राम अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन व 1200 नकद पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी एसपी अनिमेष मैथानी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि चतरा-जोरी मार्ग से एक टेंपो गुजरने वाला है, जिसमें एक व्यक्ति के पास अफीम है. वह अफीम लेकर बिहार के गया जा रहा है. सूचना के आलोक में टीम बना कर गोसाईडीह के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान एक सवारी टेंपो को पुलिस ने रोका. तलाशी के क्रम में टेंपो में सवार एक व्यक्ति अचानक काला रंग का बैग लेकर टेंपो से कूद कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि अफीम को दिल्ली लेकर जाना था, जहां किसी तस्कर को सौंपना था. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया. एसपी ने कहा कि मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सफलताएं भी मिल रही हैं. छापामारी अभियान जारी रहेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ संदीप सुमन के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola