पति, सास-ससुर पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 19 May 2026 8:13 PM

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन

विज्ञापन

: दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की एक विवाहित महिला ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें अपने पति सुधीर यादव, सास व ससुर रामजी यादव पर दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पूछताछ करने आये मायके वाले के साथ भी उनलोगों द्वारा मारपीट व वाहन तोड़फोड़ करने की शिकायत की है. आवेदन में महिला राजबाला कुमारी ने बताया है कि 2015 में सुधीर के साथ शादी हुई थी, तब से मेरे पति, सास व ससुर हमेशा मायका से दहेज लाने के लिए दबाव बनाते हैं. गाली-गलौज, मारपीट व प्रताड़ित करते रहते हैं. पांच लाख दहेज की मांग की जा रही है. जान मारने की धमकी देने के बाद गांव की फुआ के घर रही थी. 18 मई को मामले को लेकर समझौता कराने आये पिता विशुनदेव अंगार, भाई रंजीत यादव व अन्य लोग के साथ मारपीट करने लगे. भाई के चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की. वहीं दूसरे पक्ष के सुधीर यादव ने भी थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि ससुराल वाले को ट्रैक्टर खरीदने, धान क्रय करने व इलाज कराने के लिए लगभग 8.50 लाख रुपये दिये हैं. जब पैसे की मांग करते हैं, तो वे लोग दहेज मांगने का आरोप लगाते है. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन आया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola