परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उवि में प्रतिभा सम्मान समारोह

विज्ञापन

पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उवि में प्रतिभा सम्मान समारोह चतरा. पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उवि मोकतमा में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी उपस्थित थे. इस दौरान मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा ऊंची सोच रखनी चाहिए. माता-पिता व शिक्षकों के सम्मान से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है. मौके पर मुखिया पार्वती कुमारी, उप मुखिया रेणु कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका यादव, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिन्हा, जवाहर दांगी, शिक्षक फिरोज अख्तर, संतोष दयाल, राघवेंद्र चौधरी, नरेश कुमार, अजय राम रजक, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र राम, संजय कुमार पांडेय, प्रविंद कुमार पासवान, विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे. संचालन शिक्षक राहुल कुमार ने किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola