ePaper

घर का बेटा हूं, स्वाभिमान की रक्षा जरूर करूंगा

Updated at : 19 Nov 2018 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
घर का बेटा हूं, स्वाभिमान की रक्षा जरूर करूंगा

इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर मैदान में रविवार को आजसू का मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में मनोज चंद्रा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर मनोज चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि केवल सत्ता सुख के लिए जीत कर चले जाते […]

विज्ञापन
इटखोरी : मां भद्रकाली मंदिर मैदान में रविवार को आजसू का मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसमें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में मनोज चंद्रा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर मनोज चंद्रा ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि केवल सत्ता सुख के लिए जीत कर चले जाते हैं, समस्या को देखने वाला कोई नहीं रहता. उन्होंने एक बार मौका देने की अपील करते हुए कहा कि घर का बेटा हूं, स्वाभिमान की रक्षा जरूर करूंगा.
सुदेश ने मां भद्रकाली की पूजा की
मिलने समारोह से पहले सुदेश महतो व मनोज चंद्रा ने सर्वप्रथम मां भद्रकाली के दर्शन किये. मौके पर मनोज चंद्रा ने मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति की आजीवन सदस्यता ग्रहण की. मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सुदेश महतो को प्रतीक चिह्न भेंट किया गया. इस मौके पर बीडीओ उत्तम प्रसाद, रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि थे.
आजसू कार्यकर्ताओं ने तस्वीर भेंट की
आजसू कार्यकर्ता संदीप सिन्हा, मंटू दांगी, मनोज शर्मा, स्वेत यादव समेत अन्य लोगों ने सुदेश महतो को मां भद्रकाली की तस्वीर भेंट की. इससे पूर्व सुदेश महतो का स्वागत मंझगावां मोड़ व इटखोरी बाजार में किया गया.
इन लोगों ने भी संबोधित किया : आजसू का मिलन सह कार्यकर्ता सम्मेलन को बड़कागांव प्रभारी रोशन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष पारसनाथ सिंह,प्रियंका वर्मा व डोमन सिंह मुंडा ने संबोधित किया. इस अवसर पर रवींद्र दांगी, परमेश्वर दांगी, सुरेंद्र दांगी, सुशील दांगी समेत टंडवा, सिमरिया, गिद्धौर, पत्थलगड्डा, मयूरहंड आदि प्रखंड के कार्यकर्ता मौजूद थे़ इटखोरी आगमन पर सुदेश महतो का स्वागत झारखंड के रिवाज से हुआ, छऊ नृत्य के साथ स्वागत हुआ.
उम्मीदवार घोषित होते ही तालियों से गूंजा समारोह स्थल
सभा मंच से मनोज चंद्रा को विधानसभा का उम्मीदवार घोषित करते ही पूरा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यकर्ताओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
पारा शिक्षकों ने मांग की : पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल ने सुदेश महतो से मुलाकात कर गिरफ्तार पारा शिक्षकों को तत्काल रिहा कराने व उन पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola