करमा से जशपुर पथ का निर्माण कार्य तीन वर्षों से अधूरा

Updated:
विज्ञापन
करमा से जशपुर पथ का निर्माण कार्य तीन वर्षों से अधूरा

जर्जर सड़क से आवागमन में हो रही परेशानी

विज्ञापन

: जर्जर सड़क से आवागमन में हो रही परेशानी कान्हाचट्टी. प्रखंड के करमा मोड़ करमा मोड़ से जशपुर पथ की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क में अनगिनत गड्ढे बन जाने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क निर्माण कार्य तीन वर्ष पूर्व संवेदक गणेश साव द्वारा शुरू किया गया था. सड़क को कई जगह गड्ढे खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया और उसके बाद से निर्माण कार्य बंद है. इस वजह से सड़क की स्थिति और दयनीय हो गयी है. चार किमी की दूरी तय करने में लोगों को अधिक समय लग रहा है. रोजाना सड़क पर बाइक और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो रहे हैं. बारिश के मौसम में सड़क की हालत और बिगड़ जाती है और कीचड़ में तब्दील हो जाने के कारण वाहन रास्ते में ही फंस जाते हैं. सड़क की खराब स्थिति से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने और लाने में हो रही है. इसके अलावा इस सड़क के जर्जर होने से तीन दर्जन गांव के लोग प्रभावित हैं. ग्रामीण प्रखंड व जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कई बार पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और जिला प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने और संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola