पिपरवार : युवक की मौत के बाद पुलिस का बयान - गलती से दब गया ट्रिगर

चतरा : जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में बीती रात पुलिस द्वारा एक युवक सलमान उर्फ राजा (उम्र 20 वर्ष, पिता-अब्दुल रज्जाक) को गोली मार कर हत्या की घटना के बाद दिन भर इलाके में तनाव का माहौल रहा. गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस बीच डीसी, एसपी समेत जिले […]
चतरा : जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में बीती रात पुलिस द्वारा एक युवक सलमान उर्फ राजा (उम्र 20 वर्ष, पिता-अब्दुल रज्जाक) को गोली मार कर हत्या की घटना के बाद दिन भर इलाके में तनाव का माहौल रहा. गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इस बीच डीसी, एसपी समेत जिले के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा दिया गया है. वहीं मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को जांच के बाद सजा देने का आश्वासान के बाद मामला शांत हुआ. बताया जा रहा है कि परिजन एक करोड़ मुआवजा की मांग कर रहे थे.
चतरा: पुलिस ने घर से निकालकर युवक को मारी गोली, मौत, गुस्से में ग्रामीण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










