सड़क हादसे में महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था.

विज्ञापन

: सिमरिया-टंडवा रोड पर वाहन ने महिला को चपेट में लिया सिमरिया. सिमरिया-टंडवा रोड स्थित मुरवे शोभा लाइन होटल के पास गुरुवार की शाम टर्बो वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान 45 वर्षीया बिक्की देवी (पति स्व सीटन भुईयां) के रूप में की गयी, जो कटिया गांव की रहने वाली थी. हालांकि दुर्घटना के बाद महिला को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा व ट्रक चालक के खिलाफ कार्वाई करने की मांग को लेकर शव के साथ सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार, महिला अपने पुत्र राजेश कुमार के साथ ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालने गयी हुई थीं. वहां से पैसा निकाल कर वापस घर जा रही थी. इस दौरान टंडवा की ओर से आ रहे टर्बो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola