तीन बच्चों के साथ महिला लापता, सनहा दर्ज
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

महिला के पति प्रमोद कुमार ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है.
विज्ञापन
सिमरिया. एदला गांव की एक विवाहित महिला बुधवार को अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों को लेकर बिना बताये घर से निकल गयी है, जिससे महिला के परिजन परेशान हैं. इस संबंध में महिला के पति प्रमोद कुमार ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी बुधवार को घर में किसी को बिना बताये कहीं निकल गयी. वह अपने तीनों छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ में ले गयी है. प्रमोद ने बताया कि आसपास गांव टोलों के साथ हर जगह खोजबीन की, रिश्तेदारो के घर में भी पता लगाया. कही से कोई अता पता नही चल पाया.
वज्रपात से मवेशी की मौत
पत्थलगड्डा. प्रखंड की नावाडीह डमोल पंचायत के मरंगा गांव में गुरुवार को बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसमें सुनील गंझू के एक मवेशी की मौत हो गयी. इससे भुक्तभोगी को 40 हजार का नुकसान हुआ. भुक्तभोगी ने बताया कि हर रोज की तरह घर के पास स्थित पेड़ में मवेशी बंधा हुआ था. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










