चापानलों से 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लें: बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
चापानलों से 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लें: बीडीओ

ऐसा नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

सिमरिया. सरकारी चापानलों का अतिक्रमण कर उनका निजी उपयोग किये जाने की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रशासन ने चिंता जतायी है. इस संबंध में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी चापानलों का अतिक्रमण कर निजी उपयोग कर रहे हैं, वे 24 घंटे के अंदर उसे अतिक्रमण मुक्त कर दें. ऐसा नहीं करने पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. पंचायतों में पेयजल की समस्या का त्वरित व स्थायी निराकरण के लिए पेयजल समस्या निवारण पखवारा का संचालन किया जा रहा है. ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गयी है कि काफी संख्या में सरकारी चापानलों व जलमीनारों का अतिक्रमण कर निजी उपयोग में लाया जा रहा है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola