दो पिकअप वैन से 10 मवेशी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 8:13 PM
कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया
सिमरिया. पुलिस ने जबड़ा के माचन गांव के पास छापामारी कर 10 मवेशियों से लदे दो पिकअप वैन को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इनमें ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के माल गोदाम बस्ती निवासी अशोक यादव तथा बिहार के भोजपुर जिले के पिरो थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर गांव निवासी सुमंत सिंह शामिल हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों से पांच काड़ा, पांच भैंस तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो पिकअप वैन में बिना वैध कागजात के क्षमता से अधिक भैंस और काड़ा लादकर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने माचन गांव के पास छापामारी अभियान चलाया. छापामारी के दौरान दोनों वाहनों को रोककर जांच की गयी, जिसमें मवेशियों के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं मिले. इसके बाद वाहनों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










