दंतार के मजदूर की महाराष्ट्र में मौत, गांव लाया गया शव

संतोष हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करने गया था
जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव निवासी संतोष कुमार पासवान (37) पिता भुवनेश्वर पासवान की मौत महाराष्ट्र के शोलापुर स्थित धागा मिल में करंट लगने से हो गयी. उसका शव रविवार को दंतार गांव पहुंचा. शव देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. जानकारी के अनुसार, संतोष हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करने गया था. वहां से कंपनी ने 20 दिन पूर्व महाराष्ट्र के शोलापुर स्थित धागा मिल में काम करने भेज दिया. काम करने के दौरान पांच जून को बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गयी. कंपनी वालों ने एंबुलेंस से उनके शव को पैतृक गांव भेज दिया. मृतक के वृद्ध माता-पिता, पत्नी तथा पांच पुत्री व दो पुत्र हैं. परिजन व ग्रामीणों ने सरकार व जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










