भुईयां समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 8:18 PM
शिक्षा और जागरूकता ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी
शिक्षा और जागरूकता ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी:::: हेडिंग 7 सीएच 13- सम्मान के साथ विद्यार्थी व अतिथि. मयूरहंड. दिगही स्थित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति, मयूरहंड के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार दास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कदगावां कला के मुखिया अशोक भुईयां, पंदनी के मुखिया अजय उर्फ हरि भुईयां और सदानंद भुईयां उपस्थित थे. अतिथियों ने प्रखंड के विभिन्न गांवों से मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षा में सफल हुए भुईयां समाज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को पेन, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, कवर फाइल और मेडल देकर सम्मानित किया.मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि समाज को अपने हक और अधिकार के प्रति सजग रहना होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी है तथा शिक्षित समाज के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती. मौके पर पूर्व मुखिया बबीता कुमारी, डॉ एमके ऋषि, प्रेम भुईयां, शिक्षक बालेश्वर भुईयां, महावीर, सत्यनारायण, विनोद, युगेश, गोविंद, विक्रम कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










