Chaibasa News : हिट एंड रन के पीड़ितों को नहीं मिल रहा मुआवजा

Updated at : 24 Feb 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : हिट एंड रन के पीड़ितों को नहीं मिल रहा मुआवजा

मंत्री दीपक बिरुवा से मिले समिति के सदस्य

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा जर्जर सड़क व गड्ढों के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाओं व हिट एंड रन के तहत पीड़ितों को मुआवजे नहीं मिलने पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजाराम गुप्ता ने रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा से मुलाकात की. भेंटकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया. श्री गुप्ता ने बताया कि चाईबासा शहर से गुजरने वाले एनएच 75 (ई ) स्थित बड़ी बाजार डाउन, गणेश मंदिर के समीप, एलआइसी कार्यालय के समीप (बगैर रेलिंग के खुले छोड़े गये गड्ढे) सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप, टुंगरी मार्ग में गड्ढों के कारण आये दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं. उड़ती धूल के कारण राहगीरों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों का जीना दूभर हो गया है. वहीं शहर में पूर्व में गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए लगाये गये प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर भी टूट कर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. सिविल कोर्ट मार्ग, पिल्लई हॉल मार्ग के समीप, अमला टोला मार्ग, गांधी टोला मार्ग रेलवे स्टेशन मार्ग एवं रेलवे ओवरब्रिज की दोनों छोर पर स्पीड ब्रेकर के क्षतिग्रस्त होने के कारण दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर मार्ग में गिरकर चोटिल हो रहे हैं. गांधी टोला मार्ग में कुछ दिनों पूर्व अनियंत्रित होकर दो पहिया वाहन की चपेट में आकर बालक की मौत हो चुकी है. समस्याओं से अवगत होने के बाद मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. पीड़ितों को निर्धारित अवधि के तहत राशि उपलब्ध कराने का हो अथवा सड़क में गड्ढों को भरने एवं स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola