Chaibasa News : जीएसटी सुधारों को सरल बनाने पर व्यापारियों ने किया मंथन

Published by : AKASH Updated At : 08 Oct 2025 10:48 PM

विज्ञापन

चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टैक्स दरों में बदलाव विषयक सेमिनार टाटा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टैक्स दरों में बदलाव विषयक सेमिनार टाटा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथियों में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, जमशेदपुर डिवीजन-1 के सहायक आयुक्त रत्नेश कुमार बरियार, अधीक्षक डोमन मार्डी, जय सिंह मीणा एवं प्रदीप चौधरी उपस्थित थे. अध्यक्ष संजय चौबे ने अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत किया. विभागीय अधिकारियों ने 22 सितंबर 2025 से प्रभावी कर दरों में हुए संशोधनों की सरल भाषा में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुएं अब 0% और 5% टैक्स दर में हैं, जबकि मोटर पाट् र्स, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन जैसी सेवाओं पर 18% कर है. तंबाकू और गुटखा जैसी विलासिता वस्तुओं पर कर बढ़ाकर 40% कर दिया गया है. 12% की दर समाप्त कर दी गयी है. सीए मुकेश पोद्दार, सुनीत खिरवाल व विकास अग्रवाल ने अनुभव साझा किए और तकनीकी व अनुपालन बोझ कम करने पर ज़ोर दिया. व्यापारियों ने प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता जतायी. विभाग ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. सेमिनार में चाईबासा चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, दुर्गेश खत्री, सचिव नीरज संदवार, सयुंक्त सचिव विवेक सिन्हा, गोविंदा खैतान, कार्यकारिणी सदस्य विकास गोयल, पीयूष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अंचल पसारी, विभिन्न उपसमितियों के संयोजक, सदस्य समेत करीब 45 प्रतिष्ठित व्यापारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola