Chaibasa News : फोन पर बात कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत

Updated at : 07 Mar 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : फोन पर बात कर रहे युवक को बस ने कुचला, मौत

चाईबासा. बड़ीबाजार डाकघर के पास हुई दुर्घटना, खरसावां से चाईबासा आ रही थी बस

विज्ञापन

चाईबासा. सदर थाना अंतर्गत बड़ीबाजार स्थित डाकघर के पास तेज रफ्तार मिनी यात्री बस की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सदर थाना के पुलहातु निवासी जफीर कुरैशी (38) उर्फ छोटका के रूप में की गयी. घटना शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे की है. स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उसके चेहरे और शरीर में गंभीर चोट आयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक भी निजी वाहन चालक था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. थाना में चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि जफीर सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था.

यात्री बस जब्त

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बस को जब्त कर लिया. चालक को हिरासत में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खरसावां से चाईबासा चलने वाली सोयबोइ डीलक्स बॉयलर मिनी यात्री बस चाईबासा आ रही थी. इसी दौरान बड़ी बाजार डाकघर के पास आलू गोदाम के पास पहले से एक पिकअप वाहन खड़ा था. जफीर पिकअप के पास खड़े होकर मोबाइल से बात रह रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार बस ने युवक को धक्के मारते हुए पिकअप वाहन से भी टकरा गया. आक्रोशित लोगों ने बताया कि इसी जगह सड़क किनारे उक्त गोदाम के पास आये दिन आलू ट्रक खड़ा रहता है. सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर आलू बोरे का अनलोड किया जाता है. इसके कारण आये-दिन घटनाएं होते रहती है. लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों से उक्त जगह ट्रक नहीं खड़ा करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola