Chaibasa News : छात्रावास में छात्र ने फांसी लगायी, पिता बोले-हत्या हुई

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल के आदिवासी छात्रावास में शनिवार की शाम 9वीं के छात्र सौरभ विषय (14) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

मनोहरपुर.

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल के आदिवासी छात्रावास में शनिवार की शाम 9वीं के छात्र सौरभ विषय (14) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आनंदपुर निवासी छात्र का शव छात्रावास में उसके सहपाठी के कमरे में गमछे के सहारे लटका मिला. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को सीएचसी लाया. यहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया. इधर खबर मिलते ही बच्चे के पिता अपने परिचितों के साथ हॉस्टल पहुंचे. वे हत्या बताकर उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़ गये.

ट्यूशन के बाद सभी बच्चे खेलने गये थे, सौरभ नहीं गया

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, स्कूल में रोजाना दोपहर 3:50 से शाम 5 बजे तक ट्यूशन की कक्षा चलती है. शनिवार को ट्यूशन के बाद बच्चे खेलने चले गये. उक्त बालक खेलने नहीं गया. अपने सहपाठी के कमरे में जाकर गमछे से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गया. उसकी मौत हो गयी. देर शाम खेल कर बच्चे कमरे में लौटे, तो अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद एक छात्र ने दरवाजे की सुराख से झांका, तो सौरभ का पैर झूलता नजर आया. छात्रों ने शोर मचाया. स्कूल के शिक्षक आदि पहुंचे. शव को उतारा और मामले की जानकारी दी.

नि:शुल्क है छात्रावास, पिता ने हर माह 2500 लेने का आरोप लगाया

मनोहरपुर के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा ने दूरभाष पर बताया कि उक्त छात्रावास की जिम्मेवारी स्कूल के दुबेश्वर महतो पर है. उक्त छात्रावास में निःशुल्क है. मृतक के पिता ने बताया कि छात्रावास में रहने के लिए प्रतिमाह 2500 रुपये लिए जाते हैं. आरटीसी स्कूल के दुबेश्वर महतो से बात की गयी, तो उन्होंने कभी खुद को सुप्रीडेंटेंट, तो कभी अकाउंटेंट, तो कभी कुछ और बताया. वे अपनी जिम्मेवारी से पीछे भागते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola