Chaibasa News : आंदोलनकारियों को उनका हक मिलना चाहिए : सन्नी

Published by : AKASH Updated At : 11 Dec 2025 11:41 PM

विज्ञापन

नकटी में झारखंड आंदोलनकारी मछुआ गागराई का मना शहादत दिवस, सन्नी उरांव ने आंदोलनकारी भीम सेन नाग को किया सम्मानित

विज्ञापन

बंदगांव

.

कराइकेला थाना के नकटी बाजार में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी शहीद मछुआ गागराई का 36वां शहादत दिवस मनाया गया.

इस अवसर पर शहीद मछुआ गागराई के स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, पीरु हेम्ब्रम, दोराय जोंकों, मछुआ गागराई की पत्नी रंधाई कुई, पुत्र सिकंदर जामुदा, झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई, सुनील लागुरी, अरूप चटर्जी, पहलवान महतो, राजेश नायक, सुमंत प्रधान, टिंकू प्रधान ने माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सन्नी उरांव ने कहा कि मछुआ गागराई झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने एवं जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे.

उन्होंने कहा शहीद मछुआ के परिवार को मान सम्मान व सरकारी सहायता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा उनकी कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती. उन्होंने कहा आज झारखंड में झामुमो की सरकार है. शहीद मछुआ गगराई के परिवार को सभी तरह की सहायता मिलेगी. बंदगांव प्रखंड का विकास कर उनके सपनों को साकार किया जायेगा. उन्होंने कहा झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में जितने भी आंदोलनकारी शामिल हैं, उन सभी को उनका हक दिलाने में सहयोग की जायेगी.

मछुआ गागराई के परिजनों को किया सम्मानित

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शहीद मछुआ गागराई की पत्नी रंधाई कुई, पुत्र सिकंदर गागराई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस मौके पर मछुआ गागराई के दोस्त झारखंड आंदोलनकारी भीम सेन नाग को भी सम्मानित किया गया. भीमसेन नाग इन दोनों बीमार हैं. गिर जाने के कारण उनका पैर टूट गया है. इसकी जानकारी मिलने पर झामुमो नेता सन्नी उरांव झामुमो कार्यकर्ता के साथ उसके निवास स्थान पहुंचे. उनका हाल जाना और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola