Chaibasa News : लोवाहातु के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की गयी जान

Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 11:05 PM

विज्ञापन

तांतनगर ओपी के लोवाहातु के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दबकर चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चाईबासा.

तांतनगर ओपी के लोवाहातु के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, जिससे दबकर चालक की मौत हो गयी. चालक की पहचान कोकचो गांव निवासी सुभाष तिर्की (19) के रूप में की गयी. घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे की है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, सुभाष तिर्की ट्रैक्टर लेकर लोवाहातु गांव मां मनसा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी तेजी से ट्रैक्टर चला रहा था. रास्ते में पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने बताया कि वह घर का इकलौता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola