Chaibasa News : मां शैलपुत्री की आराधना के साथ गूंज उठा वन देवी मंदिर परिसर

Published by : AKASH Updated At : 22 Sep 2025 10:00 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि पर सोमवार को गुवा घाटी पहाड़ी स्थित मां वन देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना एवं मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

गुवा.

शारदीय नवरात्रि पर सोमवार को गुवा घाटी पहाड़ी स्थित मां वन देवी मंदिर में विधिवत कलश स्थापना एवं मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. पूजा का आयोजन पंडित नागेंद्र पाठक एवं सहायक पुजारी नवी दत्त महापात्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गयी. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत भक्तों ने माता की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

एक अक्तूबर को होगा कन्या पूजन और भोग वितरण

आगामी एक अक्तूबर को नौ कन्या कुमारी को चुनरी ओढ़ाकर विशेष पूजा की जाएगी तथा महाभोग का वितरण किया जाएगा. साथ ही समाजसेवियों बासंती कुमारी एवं रंजीत परेड के सौजन्य से महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर पूजा समिति द्वारा नौ कन्या कुमारी के बीच ड्रेस वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसकी अगुवाई समिति अध्यक्ष गंगा सिद्धू करेंगे. पूजा आयोजन में समिति संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह, सहित विमला बोदरा, अजय बोदरा, यशोदा बोयपाई, अर्जुन नाग, संतोष, रमेश यादव, सीता देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola