Chaibasa News : लोसोड इकिर को हराकर बड़ा कुचिया बना विजेता

Published by : AKASH Updated At : 21 Sep 2025 11:48 PM

विज्ञापन

राॅयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा कोंदोवा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ.

विज्ञापन

झींकपानी.

राॅयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा कोंदोवा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. मुख्य अतिथि राज्य के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि अडानी फाउंडेशन सीएसआर के फ्याज अहमद, टोंटो थाना प्रभारी सूकुमार हेम्ब्रम व पूर्व मुखिया गारदी मुंडा उपस्थित थे. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बड़ा कुचिया विजेता व लोसोड इकिर उपविजेता बना. तीसरे स्थान पर सिंघम एंड सिंघम व चौथे स्थान पर प्रिंस एफसी नीतूबासा की टीम रही. वहीं, 40 प्लस में जीतू एफसी विजेता व डोकरो इलेवन उप विजेता बना.

फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच यदुनाथ, बेस्ट गोलकीपर बिपीन तांती व मैन ऑफ द सीरीज राज पूर्ति चुने गये. विजेता व उपविजेता सहित अन्य रनर अप टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि निरंतर अभ्यास व एकाग्रता से सफलता जरूर मिलती है. हार-जीत से अति आत्मविश्वास व निराश नहीं होना चाहिये, बल्कि लगातार प्रयास व मेहनत कर बेहतर करने की आवश्यकता है. उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. प्रतियोगिता को सफल बनाने में राॅयल स्पोर्टिंग क्लब, कोंदोवा के विदया गोडसोरा, ब्रजमोहन गोडसोरा, जीतू बारी, कमल गोडसोरा, कृष्णा, विकास आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola