Chaibasa News : बांडीजरी नाला पुल पर रोक, बड़ाकुचिया नदी पर बनेगा

Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 10:56 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड की नीमडीह पंचायत के बड़ा कुचिया नदी में पुल निर्माण के स्थान को बदलकर बांडीजरी नाला में बनाये जा रहे पुल पर ग्रामीण विकास विभाग(रांची) ने निर्माण पर रोक लगा दिया है.

विज्ञापन

झींकपानी.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड की नीमडीह पंचायत के बड़ा कुचिया नदी में पुल निर्माण के स्थान को बदलकर बांडीजरी नाला में बनाये जा रहे पुल पर ग्रामीण विकास विभाग(रांची) ने निर्माण पर रोक लगा दिया है. इस जानकारी का खुलासा नीमडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जयराम हेस्सा, बड़ा कुचिया के ग्रामीण मुंडा बागुन दोराईबुरू एवं सान कुचिया के ग्रामीण मुंडा सोना सुंडी ने किया है. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें यह सूचना दी गयी है. गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर नीमडीह पंचायत और पुरनापानी पंचायत के बीच बड़ा कुचिया नदी में पुल निर्माण का कार्य प्रस्तावित था. इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा द्वारा भी किया गया था. इसके बावजूद विभाग के जेइ एवं संवेदक द्वारा बिना अनुमति के कुचिया नदी में पुल बनाने के बजाय केंजरा पंचायत के बांडीजरी नाला में पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था.

इस मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग, अंचल रांची, उपायुक्त चाईबासा और मंत्री दीपक बिरुवा को लिखित शिकायत दी. इससे संबंधित खबर “प्रभात खबर ” में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने 12 सितंबर को पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की. जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी और इसके बाद बांडीजरी नाला में बन रहे पुल पर स्टे आदेश जारी कर दिया गया. विभाग ने बताया कि बांडीजरी नाला में भी अलग से पुल का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए अलग प्राक्कलन तैयार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola