Chaibasa News : सोनुआ : सुबह 11 बजे पटरी पर बैठे, शाम पांच बजे खत्म

Published by : AKASH Updated At : 20 Sep 2025 11:46 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन में आदिवासी कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन करीब छह घंटे (सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक) चला.

विज्ञापन

सोनुआ.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन में आदिवासी कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन करीब छह घंटे (सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक) चला. शाम पांच बजे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित महतो ने पोड़ाहाट अनुमंडल की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन समाप्त कर दिया. इसके पूर्व सुबह करीब 11 बजे कुड़मी समाज के लोग सोनुआ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर ट्रैक पर बैठ गये. इस दौरान सोनुआ सीओ अनुज टेटे, बीडीओ सोमनाथ उरांव, थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा व रेलवे सुरक्षा के अधिकारी ने लोगों को रेल लाइन खाली करने की अपील की. समाज के लोग अपनी मांगों पर डटे रहे. इस दौरान हल्की बारिश में भी आंदोलन जारी रहा. आंदोलन में शामिल महिला-पुरुषों के लिए रेलवे स्टेशन के पास भोजन-पानी की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान बाजे-गाजे के साथ कुड़मी समाज के लोग नाचते-गाते रहे.

महुलडीहा मैदान में बनी रणनीति जुलूस निकाल पहुंचे स्टेशन

आंदोलन को लेकर शनिवार की सुबह कुड़मी समाज के लोग सोनुआ के महुलडीहा मैदान में एकत्रित हुए. इसके बाद आंदोलन की रणनीति बनायी. महुलडीहा मैदान से रैली निकल कर नारेबाजी करते हुए सोनुआ स्टेशन पहुंचे. रेल ट्रैक को जाम कर दिया.

गीतांजलि एक्स व दो मालगाड़ी को आंदोलनकारियों ने छोड़ा

रेलवे अधिकारियों की अपील पर सोनुआ स्टेशन समीप महुलडीहा रेल फाटक के बीच फंसे गीतांजलि एक्सप्रेस व दो मालगाड़ी को आंदोलनकारियों ने छोड़ दिया. फाटक के बीच गीतांजलि एक्सप्रेस खड़े होने पर सोनुआ-गोइलकेरा के बीच एनएच 320डी जाम हो गया था. इसे देखते हुए आंदोलनकारियों ने गीतांजलि एक्सप्रेस को छोड़ दिया.

प्लेटफॉर्म दो पर रोकी गयी मालगाड़ी

कुड़मी समाज के लोगों ने अप लाइन से प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर आ रही मालगाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया. शाम पांच बजे तक मालगाड़ी बीच में खड़ी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola