Chaibasa News : नदी में नहाने गये पोस्टमास्टर की डूबने से मौत, तेलंगाना निवासी था
Updated at : 08 Sep 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर प्रखंड की इचाकुटी नदी में नहाने गये पोस्टमास्टर सबावत श्रीहरि (34) की डूबने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
चक्रधरपुर प्रखंड की इचाकुटी नदी में नहाने गये पोस्टमास्टर सबावत श्रीहरि (34) की डूबने से मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. सबावत श्रीहरि तेलंगाना के निजामाबाद का रहने वाला था. वह चक्रधरपुर के ओटादीरी गांव में ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था. जानकारी के अनुसार सबावत अपने दोस्त तेलंगाना के विजय कुमार, गुगलोत सतीश, गुगलोत मोहन और प्रेमदास के साथ ईचाकुटी गांव घूमने गया था. सभी दोस्त चक्रधरपुर प्रखंड के ग्रामीण पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं. सबावत अपने दोस्तों को ईचाकुटी का प्राकृतिक दृश्य दिखाने ले गया था. रविवार दोपहर में सभी दोस्त ईचाकुटी नदी गये. यहां पर सबावत श्रीहरि नहाने के लिए नदी में उतरा. जब वह पानी में डुबकी लगा रहा था, तभी तेज बहाव आया और उसे बहाकर ले गया. श्रीहरि को तैरना नहीं आता था. उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाये. वह पानी के बहाव में बह गया. ग्रामीणों की मदद से रविवार शाम तक उसकी खोजबीन की गयी. पर सबावत श्रीहरि का पता नहीं चला. सोमवार की सुबह काफी खोजबीन के बाद सबावत श्रीहरि का शव नदी में मिला. ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा गया. चक्रधरपुर ने शव का पंचनामा किया. इसके सिर में चोट लगी थी. बदन पर कपड़ा नहीं था. सिर्फ वह गुलाबी रंग का बनियान पहन रखा था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके दोस्तों को सौंप दिया. शव को ताबूत में रखकर उसके दोस्त पैतृक गांव तेलंगाना ले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




