चंपुआ में देर रात सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत, चार घायल

प्रखंड मुख्यालय के सामने देर रात हुई दुर्घटना, ट्रैक्टर व कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जैंतगढ़.
चंपुआ प्रखंड मुख्यालय के सामने गुरुवार की रात 9.30 बजे सड़क दुर्घटना में कार्यपालक पदाधिकारी(पंचायत) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया है.कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, चंपुआ की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने प्रखंड कार्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मारने के बाद एक स्कूटी को एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में स्कूटी सवार जामदलक पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी(पंचायत सचिव) काशीप्रभा मोहंती की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उनके साथ स्कूटी पर पीछे बैठी सुनापशी पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रचयिता सहयोगी घायल हो गयीं. दूसरी ओर, ट्रैक्टर को टक्कर मारने वाली कार भी आगे जा रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार मंगलपुर गांव के कुमारमूर्ति प्रधान, पांचपोखरिया गांव के रंजन गिरि व मनोज नायक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




