Chaibasa News : गुवा में खनन पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया

Published by : AKASH Updated At : 11 Dec 2025 11:13 PM

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन

चाईबासा.

सेल गुवा आयरन ओर माइंस में गुरुवार को ‘खनन पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह’ मनाया गया. कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा, वैज्ञानिक खनन और सतत विकास पर कई गतिविधियां आयोजित की गयी. डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने खनन पर्यावरण व खनिज संरक्षण विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर स्लोगन, रंगोली और जन-जागरुकता नाटक पेश कर खनन पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा का संदेश दिया. कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में विज्ञान शिक्षिका रंजना प्रसाद को प्रथम स्थान व पुष्पांजलि नायक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.

वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल वन को प्रथम पुरस्कार व मॉडल 2 को द्वितीय पुरस्कार मिला. डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, परिश्रम और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनी को सफल बनाया है. उनके नवाचार मॉडल और प्रस्तुतियां यह साबित करती है कि सही दिशा व अवसर मिले तो बच्चे अद्भुत प्रदर्शन कर सकते हैं. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola