चाईबासा में आज कई नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण
सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा पुलिस केंद्र में आज एक बड़ी घटना होने वाली है. भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े कई नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले हैं. यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा पुलिस केंद्र में मंगलवार की सुबह 11 बजे भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े कई नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे. सूत्रों के अनुसार, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले से संबंधित नक्सली हथियार डालेंगे.
हालांकि, पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या और उनकी पहचान के संबंध में फिलहाल किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है. ज्ञात हो कि कोल्हान में लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. हाल के दिनों में कई माओवादियों ने पुलिस व सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










