सड़क पर बहने लगी सब्जियां, समेटते रहे दुकानदार

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बहती सब्जियों को समेटते दुकानदार.

चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया, जिससे सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ. नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल.

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने शहर की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी. बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद पंडित हाता जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी उफनकर बहने लगा. देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई. इससे जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वाले छोटे दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी.

सब्जियां नाली में बहीं, विक्रेताओं को आर्थिक चपत

नाली का बदबूदार पानी अचानक सड़क पर आने से कई दुकानदारों की सब्जियां पानी के तेज बहाव में बह गईं. गरीब विक्रेता गंदे पानी के बीच से ही अपनी सब्जियों और सामान को समेटते दिखे, जबकि कई लोगों की उपज नाली में समा गयी. दिनभर की मेहनत और पूंजी डूबने से दुकानदारों को खासा आर्थिक नुकसान पहुंचा है.

नालियों की सफाई न होना बना मुसीबत का कारण

स्थानीय नागरिकों और विक्रेताओं का आरोप है कि गुदड़ी बाजार जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती है. हल्की सी बारिश होते ही नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है. इससे न केवल दुकानदारों को नुकसान होता है, बल्कि बाजार आने वाले खरीदारों को भी बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है. सब्जी विक्रेताओं ने नगर प्रशासन से बाजार की नालियों की तुरंत उड़ाही कराने और जलनिकासी की सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की मांग की है.


विज्ञापन
रवि शंकर मोहंती

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola