धुआं निकलते ही चालक ने रोकी बस, चंद मिनट में धू-धू कर जल उठी

Updated:
विज्ञापन

आग बुझाते दमकल कर्मी.

मनोहरपुर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक यात्री बस में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

​मनोहरपुर : जराइकेला बस स्टैंड के पास तब अफरातफरी मच गयी जब एक बस से धुआं निकलने लगा. तुरंत चालक व खलासी ने बस सड़क किनारे खड़ी की. कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी. घटना जराइकेला से राउरकेला रूट की है. यहां चलने वाली ऐश्वैर्या बस रोडवेज यात्री बस सोमवार सुबह भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले जलकर राख हुई बस

​जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे बस होरो घर से जराइकेला बस स्टैंड की ओर आ रही थी. इसी दौरान अरूप नंदी के घर के पास अचानक बस से तेज धुआं निकलने लगा. खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका. इसके बाद चालक और खलासी त्वरित मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतर गए.​देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी.घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई.हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती और आग पर काबू पाती, तब तक बस पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी. इस घटना में चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं.वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
राधेश सिंह

लेखक के बारे में

By राधेश सिंह

राधेश सिंह लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं. इनके पास 21 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है. इन्हें नक्सलवाद, क्राइम, हेल्थ, एजुकेशन के क्षेत्र में रिर्पोटिंग में महारत हासिल हैं. डिजिटल जर्नलिज्म के क्षेत्र में इन्हें 3 वर्षें का अनुभव है. वर्तमान में प्रभात खबर में मनोहरपुर से रिपोर्टिंग करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola