जाने सितंबर और अक्तूबर में कब-कब रद्द रहेगी ट्रेनें, कब व कहां होगा विकास कार्य
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण पूर्व रेलवे में विकास कार्यों के चलते सितंबर और अक्तूबर में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रूट की जानकारी यहाँ देखें.
प्रतिनिधि, चक्रधरपुर
मौसम में बदलाव को देखते हुए दपू रेलवे ने पुरानी लाइनों को बदलने, ट्रैक मरम्मत व अत्याधुनिक ऑटो सिग्नल सांकेतिक कार्य जैसे लंबित परियोजना को पूरा करने में तेजी लायी है. दपू रेलवे के चक्रधरपुर, खड़गपुर, आसनसोल समेत कई रेल मंडलों में बड़े स्तर पर रेलवे के आधारभूत ढांचे व ढांचागत विकास कार्य होना है. जिसकी रेलवे ने बड़े स्तर पर कार्य योजना तैयार की है. जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर तेज गति की ट्रेन चलाने व सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित हो सकेगा. रेलवे की मानें तो कोयला व खनीज पदार्थों की मांग बढ़ी है. इन तमाम आधारभूत संरचना से जुड़ी कार्य पूरा होने से रेलवे ट्रैक पर कोयला की ढुलाई में अप्रत्याशित वृद्धि होगी.
मशीनों से हो रहा है ट्रैक का काम
बिलासपुर की तर्ज पर दपू रेलवे के चक्रधरपुर, खड़गपुर रेल मंडल में ट्रैक का काम अत्याधुनिक मशीनों से की जा रही है. पुरानी पटरियों को बदल कर नयी पटरी बिछाने व मरम्मति जैसे तमाम काम मशीनों से हो रहा है. जो मैनुअल में एक माह तक समय लगता था, वह महज घंटों में पूरा हो रहा है. वहीं मशीनों से काम सटिक व सुरक्षित होता है. जिससे समय की बचत व सुरक्षा के मानकों को पूरा हो रहा है.
हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग की 51 ट्रेनें 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक रहेगी रद्द
दपू रेलवे के खड़गपुर, चक्रधरपुर रेल मंडल में नॉन इंटर लॉकिंग व ऑटो सिग्नलिंग का बड़े स्तर पर काम होगा. इस काम को लेकर में 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक से चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग की 51 एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें रद्द रहेगी. ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग चलायी जायेगी. हावड़ा से खुलने वाली लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेगी. सितंबर में खड़गपुर आरओबी पर होगी पांच गर्डरों की लॉन्चिंग, हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग की 20 एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द, 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन समय बदलेगा.
नयी रेल लाइन चालू करने के लिये 7 दिनों तक रद्द रहेगी 30 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा के-केबिन से ए- केबिन 5वीं नयी रेल लाइन चालू करने के लिये एनआई वर्क, 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 7 दिनों तक रद्द रहेगी 30 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें, आसनसोल के मुगमा स्टेशन में रीमॉडिंग व एनआई सितंबर में, 21 से 27 सितंबर तक 18 एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-मुंबई रुट पर सितंबर व अक्तूबर में एक्सप्रेस व लोकन ट्रेनों में सफर करना मुश्किल भरा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुशील कुमार महतो
सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










